टोक्यो में स्थापित होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा

जापान की राजधानी टोक्यो में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। महाराष्ट्र के सतारा से शुरू हुई इंडो-जापान शिवा स्वराज रथ यात्रा अब बैतूल पहुंच चुकी है। स्टेनलेस स्टील और खास फाइबर से बनी यह आठ फुट ऊंची प्रतिमा पुणे के मशहूर मूर्तिकार विवेक खटावकर ने बनाई है, जिसमें शिवाजी महाराज को घुड़सवारी की मुद्रा में दिखाया गया है।

Also Read :-किसानो के होंगे एक तरफा जलवे, DAP यूरिया के दामों में हुई बड़ी हेरा फेरी

2,500 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है यात्रा

सामाजिक संगठन एसआईओ और अम्मी पुनेकर के नेतृत्व में जनसहयोग से बनी इस प्रतिमा ने अब तक 2,500 किलोमीटर का सफर तय किया है। यात्रा के मुख्य सलाहकार उत्तम राव मांडरे के मुताबिक, संगठन ने पहले ही श्रीनगर से 350 किलोमीटर दूर कश्मीर बॉर्डर पर शिवाजी की 12 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की है। जापान में भारतीय मूल के योगेंद्र पुराणिक के निमंत्रण पर टोक्यो में इस प्रतिमा को स्थापित करने का फैसला लिया गया है और जापान सरकार से सभी जरूरी अनुमतियां भी मिल चुकी हैं।

बैतूल में हुआ भव्य स्वागत

शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले ने इस यात्रा का शुभारंभ किया था, जो कोंकण और गोवा होते हुए दिल्ली में समाप्त होगी। बैतूल में स्थानीय नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। यह प्रतिमा न केवल भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि शिवाजी महाराज की वीरता और विरासत को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment