मध्यप्रदेश में 2 दिन बसे बंद, कही आपका भी तो प्लान नहीं कही जाने का मध्य प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को बस ऑपरेटर्स ने हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल बसों के अस्थायी परमिट पर लगे प्रतिबंध को लेकर है। अगर रविवार शाम तक इस मामले का कोई हल नहीं निकाला गया, तो यह हड़ताल पक्की मानी जा रही है। ऐसे में अगर आपको इन दो दिनों में कहीं यात्रा करनी है, तो बसों की जानकारी पहले ही लेना बेहतर होगा।
Also Read :- सरकारी राशन दुकानों में मिलेगा सरसों का तेल, गेहूं, चावल और नमक
यात्रियों को होगी दिक्कत
अगर यह हड़ताल होती है, तो राजधानी भोपाल से लेकर प्रदेश के अन्य शहरों और जिलों तक बसें नहीं चलेंगी। इससे यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। जिनके पास निजी वाहन नहीं हैं, उन्हें यात्रा में काफी परेशानी होगी। खासकर जिन्हें इमरजेंसी में कहीं जाना है, उनके लिए यह स्थिति और भी मुश्किल भरी होगी।
क्यों हुई हड़ताल की घोषणा ?
बस ऑपरेटर्स ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि अस्थायी परमिट पर प्रतिबंध लगने के बाद भी परिवहन विभाग ने कोई समाधान नहीं निकाला है। दरअसल, यात्री बसों के अस्थायी परमिट जारी करने में हो रही अनियमितताओं को देखते हुए हाई कोर्ट ने 1 जनवरी से इन परमिटों पर रोक लगा दी थी। अब केवल शादी या टूर के लिए ही अस्थायी परमिट जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा, बिना परमिट बस चलाने पर चार गुना जुर्माना लगता है, और दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों को इंश्योरेंस का लाभ भी नहीं मिलता।
प्रदेश में करीब 4 हजार बसें चलती हैं, जिनमें से 250 बसें भोपाल से अन्य शहरों के लिए हैं। ऐसे में यह हड़ताल यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है।