दुनिया का पहला बजट इस देश ने किया था पेश, आपको चौंका देंगे अनसुने तथ्य

देश का केंद्रीय बजट 1 फरवरी 2025 को पेश किया जाएगा, और इस बार यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आठवां बजट भाषण होगा। बजट सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। बजट की तैयारियां जोरों पर हैं, और हाल ही में वित्त मंत्रालय में हलवा समारोह के बाद बजट का लॉक-इन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो दर्शाता है कि बजट को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस बार भी मध्यम वर्ग को बजट से खास उम्मीदें हैं, खासकर बढ़ती महंगाई को देखते हुए वे राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

Also Read :- Iphone को जोर का झटका देगा OnePlus का जहर स्मार्टफोन, HD फोटू क्वालिटी के साथ चुमाचाम लुक

दुनिया का पहला बजट कहां पेश हुआ था?

बजट शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द ‘बुल्गा’ से हुई है, जिसे फ्रेंच भाषा में ‘बुजेट’ कहा जाता था। अंग्रेजी में यह ‘बोगेट’ बना और बाद में इसे बजट कहा जाने लगा। अब सवाल उठता है कि दुनिया में पहला बजट कहां पेश किया गया था? जवाब है इंग्लैंड, जहां 1760 में वित्तीय वर्ष की शुरुआत में पहली बार बजट पेश किया गया। यहीं से यह प्रथा अन्य देशों में फैली और विभिन्न सरकारों ने इसे पेश करना शुरू किया।

भारत में पहला बजट कब पेश हुआ?

भारत में बजट की शुरुआत स्वतंत्रता से पहले हुई। ब्रिटिश शासन के दौरान 1857 के विद्रोह के बाद, अंग्रेजों ने देश की वित्तीय व्यवस्था को सुधारने के लिए जेम्स विल्सन नामक एक महान अर्थशास्त्री को भारत बुलाया। उन्होंने 7 अप्रैल 1860 को भारत का पहला केंद्रीय बजट पेश किया। स्वतंत्रता के बाद, 26 नवंबर 1947 को भारत के पहले वित्त मंत्री आरके शणमुखम चेट्टी ने स्वतंत्र भारत का पहला बजट पेश किया।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment