केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को नए साल में बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद नए साल 2025 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ सकती है। जल्द ही उनके महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है। सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी इस खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानें कि DA कैसे तय होता है और इसकी घोषणा कब होने की संभावना है।
Also Read :- किसानो के होंगे एक तरफा जलवे, DAP यूरिया के दामों में हुई बड़ी हेरा फेरी
DA कैसे तय होता है?
7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर की जाती है। इस बार जुलाई से दिसंबर 2024 तक के AICPI डेटा के आधार पर तय किया जाएगा कि सरकार DA में कितनी बढ़ोतरी करेगी। अक्टूबर 2024 तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2025 में DA में 3% की बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि उस समय AICPI का आंकड़ा 144.5 था। हालांकि, नवंबर और दिसंबर के आंकड़े अभी जारी नहीं हुए हैं। यदि ये आंकड़े 145 के आसपास रहते हैं, तो जनवरी 2025 में DA 56% तक पहुंच सकता है।
कर्मचारियों को कितना फायदा होगा?
केंद्र सरकार के कर्मचारियों का DA बढ़ाने का फैसला मुख्य रूप से AICPI (अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) के आधार पर होता है। पिछले महीनों के आंकड़े बताते हैं कि नए साल में सरकार DA को 53% से बढ़ाकर 56% कर सकती है। महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के कर्मचारियों की मासिक वेतन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है। इस फैसले से पेंशनभोगियों को भी वित्तीय लाभ होगा।
DA बढ़ोतरी की घोषणा कब होगी?
7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता (DA) साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहली बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में। यह संशोधन AICPI इंडेक्स के औसत के आधार पर किया जाता है। इस बार जनवरी 2025 के DA संशोधन में जुलाई से दिसंबर 2024 तक के AICPI डेटा को आधार बनाया जाएगा।
महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की औपचारिक घोषणा मार्च 2025 में हो सकती है। सरकार इसे होली से पहले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफे के रूप में जारी कर सकती है। हालांकि, बढ़ा हुआ DA का पैसा मार्च या अप्रैल की सैलरी के साथ मिल सकता है।