दुनिया में ऐसी भी जगह जहाँ आज रविवार भी नहीं होती छुट्टी, लोग करते है ऑफिस में काम

दुनिया में ऐसी भी जगह जहाँ आज रविवार भी नहीं होती छुट्टी, लोग करते है ऑफिस में काम

दुनिया भर में रविवार को छुट्टी के रूप में मनाया जाता है। कुछ लोग इस दिन सैर पर जाते हैं, तो कुछ अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं। यह दिन आमतौर पर हफ्ते का आखिरी दिन माना जाता है। लेकिन दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां रविवार को छुट्टी नहीं होती और लोग सामान्य दिनों की तरह काम पर जाते हैं। इन देशों में रविवार को काम करने के पीछे अक्सर धार्मिक कारण होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे देशों के बारे में।

यह भी पढ़िए :- Bhopal News : गणतंत्र दिवस पर भोपाल में तिरंगे की शान में कई जगह झंडारोहण

इजराइल

इजराइल का नाम इस सूची में सबसे चौंकाने वाला लगता है, लेकिन यहां लोगों को रविवार को भी काम करना पड़ता है। इसका कारण यह है कि यहूदी संस्कृति के अनुसार यहां सप्ताह का पैटर्न अलग है। यहूदी शब्बात शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक मनाया जाता है, जिससे शुक्रवार और शनिवार को सप्ताहांत माना जाता है। लोग यहां रविवार से गुरुवार तक काम करते हैं।

बांग्लादेश

भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी लोग रविवार को काम करते हैं, क्योंकि यहां सप्ताहांत शुक्रवार और शनिवार को होता है। बांग्लादेश की अधिकांश आबादी इस्लाम धर्म में विश्वास रखती है। इसी कारण शुक्रवार को छुट्टी दी जाती है, ताकि लोग नमाज अदा कर सकें।

मलेशिया

मलेशिया में सप्ताहांत हर राज्य में थोड़ा अलग होता है। जैसे जोहोर, केदाह, केलांतन और तेरेन्गानु राज्यों में शुक्रवार और शनिवार को छुट्टी होती है। इसका कारण यह है कि इस्लाम धर्म में शुक्रवार को नमाज पढ़ने का महत्व है। हालांकि, राजधानी कुआलालंपुर जैसे स्थानों में शनिवार और रविवार को सप्ताहांत मनाया जाता है।

यह भी पढ़िए :- MP News : राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रैली के लिए महू में तैयारियां शुरू

अफगानिस्तान

अफगानिस्तान में कार्य सप्ताह रविवार से शुरू होकर गुरुवार को खत्म होता है। यहां शुक्रवार और शनिवार को छुट्टी होती है। शुक्रवार को लोग नमाज पढ़ने और एक-दूसरे से मिलने के लिए समय निकालते हैं।

खाड़ी देश

खाड़ी देशों जैसे बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और यूएई में लोग रविवार से गुरुवार तक काम करते हैं। यहां शुक्रवार और शनिवार को छुट्टी दी जाती है। शुक्रवार को नमाज के कारण इसे सप्ताहांत में शामिल किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment