Budget 2025 में सरकार ने खोल दिया किसानो के लिए खजाना, देखे किसको क्या मिला

Budget 2025 में सरकार ने खोल दिया किसानो के लिए खजाना, देखे किसको क्या मिला आज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार आठवां बजट पेश किया। सुबह 8:45 बजे वह अपने आवास से वित्त मंत्रालय पहुंचीं और वहां आधे घंटे बिताने के बाद राष्ट्रपति भवन गईं। वहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की एक प्रति सौंपी। इसके बाद, 11 बजे संसद में उनका बजट भाषण शुरू हुआ। पिछले चार बजट और एक अंतरिम बजट की तरह, यह बजट भी पेपरलेस है।

Also Read :-Gold Silver Price : सोना खरीदने का बना लिया प्लान तो यहाँ देख ले आज का ताजा भाव

किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं

बजट की शुरुआत में वित्त मंत्री ने किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत लोन की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। साथ ही, बिहार में मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा की गई है। बिहार में मखाने की खेती बड़े पैमाने पर होती है, और इस बोर्ड के माध्यम से किसानों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा, मछुआरों के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र बनाने और डेयरी व मछली पालन के लिए 5 करोड़ रुपये तक का लोन देने की घोषणा की गई है।

कपास उत्पादन मिशन और धन धान्य योजना

वित्त मंत्री ने कपास उत्पादन मिशन का भी जिक्र किया। इसके तहत किसानों को सस्ते ब्याज दर पर लोन मिलेगा। साथ ही, देश के 100 जिलों में धन धान्य कृषि योजना शुरू की जाएगी, जिससे 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा। दालों के लिए भी विशेष मिशन शुरू किया जाएगा। 6 साल के इस मिशन के तहत अरहर, उड़द और मसूर जैसी दालों को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा 4 साल तक खरीदा जाएगा। ये घोषणाएं किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment