मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल 42 IAS और 12 SAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने सोमवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में 42 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और 12 राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) अधिकारी प्रभावित हुए हैं। इन ट्रांसफर आदेशों को मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आईएएस अधिकारियों के लिए और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के अंडर सेक्रेटरी (पर्सनल) शिराली जैन ने जारी किया है।

Also Read :- Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, इन जगह हो सकती हलकी बारिश

मुख्यमंत्री सचिवालय में बदलाव

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात आईएएस भरत यादव और अविनाश लवानिया को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनकी जगह एम. सिबी चक्रवर्ती और रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे को मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात किया गया है। राजस्व विभाग में अपर सचिव नेहा मारव्या को पहली बार फील्ड पोस्टिंग देते हुए डिंडोरी कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

12 जिलों के कलेक्टर और 6 जिलों के सीईओ बदले

इस प्रशासनिक फेरबदल में 12 जिलों के कलेक्टर और 6 जिलों के जिला पंचायत सीईओ तथा नगर निगम आयुक्त भी बदले गए हैं। यह फेरबदल प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार का यह कदम प्रदेश के विकास और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए उठाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment