MP News : मध्य प्रदेश में जल्द सड़को पर दौड़ेगी सरकारी बसे मध्य प्रदेश में सरकारी बसें जल्द ही सड़कों पर नजर आएंगी। पहले चरण में सरकारी सार्वजनिक परिवहन सेवा की बसों को 500 रूटों पर चलाने की योजना बनाई गई है। राज्य सरकार ने बड़े शहरों के साथ-साथ गांवों तक परिवहन सुविधाएं पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है।
Also Read :- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मैजिक वाहन को मारी टक्कर, तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल
2005 में बंद हो गई थीं सरकारी बसें
पहले की तरह, मध्य प्रदेश में भी अन्य राज्यों की तरह सरकारी बसें चला करती थीं। उस समय ये बसें मध्य प्रदेश राज्य परिवहन निगम (MP State Road Transport Corporation) के जरिए चलाई जाती थीं। लेकिन, 2005 में तत्कालीन सरकार ने घाटे का हवाला देते हुए इन बसों को बंद कर दिया था। इसके बाद से, लोग केवल निजी बसों पर निर्भर हो गए। अब, मुख्यमंत्री मोहन सरकार की ओर से इन बसों को फिर से शुरू करने की तैयारी लंबे समय से चल रही है। इसके लिए एक परिवहन नीति तैयार की गई है।
बस संचालन के लिए कंपनियों का गठन
फरवरी महीने में बस चलाने वाली कंपनियों का गठन किया जाएगा। कुल 8 कंपनियां बनाई जाएंगी, जिनमें से एक मुख्य कंपनी होगी और बाकी कंपनियां मंडल स्तर पर काम करेंगी। इन कंपनियों को बस संचालन की निगरानी का जिम्मा सौंपा जाएगा। इसके लिए मॉनिटरिंग कमेटियां भी बनाई जाएंगी।
इन रूटों पर चलेंगी बसें
राज्य सरकार कुल 1100 रूटों पर सरकारी बसें चलाएगी। पहले चरण में बसों को 500 रूटों पर शुरू किया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे रूटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सरकार द्वारा बसें राज्य से अन्य राज्यों के बीच, राजधानी से मंडल, जिला और तहसील मुख्यालयों के बीच चलाई जाएंगी।