इंदौर पुलिस ने पकड़ी बड़ी नकली नोट बनाने वाली गैंग, 20 लाख से ज्यादा की नकली करेंसी बरामद

इंदौर पुलिस ने गुरुवार को नकली नोटों की छपाई और सप्लाई करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस गैंग ने अब तक 200 और 500 रुपये के नकली नोट छापकर करीब 20-22 लाख रुपये बाजार में चला दिए थे। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन लेजर प्रिंटर, 85 GSM के A4 साइज के कागज और अन्य सामान बरामद किया गया है, जिनका इस्तेमाल नकली नोट छापने में किया जाता था।

मुखबिर की सूचना पर हुआ खुलासा

कुछ दिन पहले लसूड़िया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवास नाका से शुभम उर्फ पुष्पांशु राजक को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 500 रुपये के 46 नकली नोट मिले। पूछताछ में शुभम ने बताया कि उसने ये नोट नसरुल्लागंज के महिपाल उर्फ मोहित बेड़ा से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने महिपाल को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसने बताया कि उसे ये नकली नोट नागपुर के मनप्रीत सिंह से मिले थे। महिपाल ने अब तक 20 लाख रुपये के नकली नोट खरीदकर अनुराग चौहान (नसरुल्लागंज) और मोहित खान (खजराना, इंदौर) को बेचे थे।

गिरोह का सरगना नागपुर से गिरफ्तार

पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड मनप्रीत सिंह को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी मलकित सिंह के साथ मिलकर नकली नोट छापता था। एसीपी आदित्य पटेल के अनुसार, यह गैंग अब तक 20 से 22 लाख रुपये के नकली नोट बना चुकी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन नकली नोटों की सप्लाई कहां-कहां की गई थी और इसमें कौन-कौन शामिल है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment