Bhopal News : राजधानी भोपाल में एक गंभीर घटना सामने आई है। सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के पास नंबर सात बस स्टॉप के नजदीक एक पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री की तस्वीर के ऊपर ‘आतंकवादी’ लिखा हुआ पाया गया। नगर निगम के कर्मचारियों ने तुरंत इस पोस्टर को हटा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
Also Read :- मध्यप्रदेश में धार्मिक नगरों में शराबबंदी का फैसला, 1 अप्रैल से हो सकता है लागू
फ्लाईओवर के उद्घाटन के लिए लगाया गया था विशेष पोस्टर
भोपाल में जीजी फ्लाईओवर का उद्घाटन गुरुवार को होना था। इसके लिए नगर निगम ने शहर भर में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री यादव के पोस्टर लगाए थे। लेकिन, कुछ असामाजिक तत्वों की इस शर्मनाक हरकत ने हड़कंप मचा दिया। नगर निगम के कर्मचारियों ने फौरन इस पोस्टर को हटा दिया।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश
इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। स्थानीय लोग इस हरकत से बेहद नाराज हैं और इसे राजनीतिक प्रतिष्ठा पर चोट मान रहे हैं। पुलिस भी इस मामले में पूरी मुस्तैदी से आरोपियों की तलाश कर रही है।
स्थानीय नेताओं की प्रतिक्रिया
इस घटना को लेकर स्थानीय नेताओं ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि ऐसी गतिविधियां जो राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हैं, उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।