मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन गिरेगी कड़ाके की ठंड, यहाँ हुआ तापमान में गिरावट

मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन गिरेगी कड़ाके की ठंड, यहाँ हुआ तापमान में गिरावट उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री गिरकर 22.6 डिग्री पर पहुंच गया। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरावट होगी।

Also Read :- मध्यप्रदेश सरकार का किसानों के हित में बड़ा कदम, गेहूं के समर्थन मूल्य में हुई बढ़ोतरी

तेज हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

वीएस यादव ने बताया कि गुरुवार रात से हवाओं का रुख उत्तर की ओर हो गया। शुक्रवार को राज्य में औसतन 12 से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं, उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवा 12.6 किमी की ऊंचाई पर 232 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिसके कारण ठंडक बढ़ी और पारा गिर गया।

बड़े शहरों में तापमान में गिरावट

भोपाल में शुक्रवार को एक दिन में तापमान 6.8 डिग्री गिरकर 22.6 डिग्री पर पहुंच गया। इंदौर में तापमान 23.4 डिग्री, उज्जैन में 23.5 डिग्री, ग्वालियर में 25 डिग्री, और जबलपुर में 24.5 डिग्री दर्ज किया गया।

पूरे प्रदेश में गिरा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

  • गुना: 25 डिग्री
  • पचमढ़ी: 26.6 डिग्री
  • रायसेन: 23.6 डिग्री
  • दमोह: 25.5 डिग्री
  • खजुराहो: 25.4 डिग्री
  • नरसिंहपुर: 24.2 डिग्री
  • रीवा: 23.8 डिग्री
  • सागर: 24.9 डिग्री
  • सतना: 24.7 डिग्री
  • सीधी: 24.6 डिग्री
  • टीकमगढ़: 24 डिग्री
  • उमरिया: 25.5 डिग्री

रात का तापमान भी गिरेगा

दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी गिरने की संभावना है। हालांकि, गुरुवार-शुक्रवार रात नर्मदापुरम में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो रात का सबसे अधिक तापमान था। वहीं, नीमच के मारुखेड़ा में न्यूनतम पारा 9.2 डिग्री पर दर्ज किया गया।

  • भोपाल: 13.2 डिग्री
  • इंदौर: 13.5 डिग्री
  • ग्वालियर: 10.4 डिग्री
  • उज्जैन: 13.5 डिग्री
  • जबलपुर: 13.8 डिग्री

दक्षिण-पूर्वी हवा से कम हुई ठंड

पहले राज्य में दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण ठंड लगभग गायब हो गई थी। पिछले छह दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। शुक्रवार से तापमान में फिर से गिरावट शुरू हो गई।

29 जनवरी से मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा। इसके बाद कुछ राहत मिलने की संभावना है। 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिससे तापमान बढ़ सकता है। हालांकि, यह सिस्टम गुजरने के बाद ठंड एक बार फिर बढ़ने की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment