Mausam Update मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही रात की ठंड में भी कुछ राहत मिली है। हवाओं के रुख में बदलाव ने मौसम के मूड को पूरी तरह बदल दिया है। पिछले 24 घंटों में तापमान में बड़ा उछाल देखा गया है। मंडला गुरुवार को सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, खजुराहो 8.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर बना। भोपाल, जबलपुर, सागर और उज्जैन जैसे शहरों में दिन का तापमान 28-30 डिग्री के बीच पहुंच गया है, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है।
Also Read :- BSNL का धमाकेदार सालाना प्लान, Airtel-Vi की बढ़ी टेंशन, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
1 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, 1 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन डिवीजन में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही, फरवरी के पहले हफ्ते में ठंड का एक और दौर आ सकता है। हालांकि, यह ठंड बहुत कड़ाके वाली नहीं होगी, लेकिन कई शहरों में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री तक गिर सकता है।
कहां कैसा रहा तापमान?
सबसे गर्म शहर: मंडला – 32°C, सिवनी – 31.5°C, खंडवा – 31.9°C
सबसे ठंडा शहर: खजुराहो – 8.2°C, चित्रकूट (सतना) – 8.8°C, ग्वालियर – 9.4°C
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
31 जनवरी तक तापमान बढ़ने की संभावना
1 फरवरी से बादल और बारिश के आसार
फरवरी के पहले हफ्ते में ठंडक लौटने की उम्मीद।