मुलताई में पहली बार गुप्त नवरात्रि पर होगा श्री चंडी महायज्ञ और शिव शक्ति साधना अनुष्ठान

मुलताई में पहली बार गुप्त नवरात्रि के अवसर पर भव्य श्री चंडी महायज्ञ और शिव शक्ति साधना अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 30 जनवरी से 6 फरवरी 2025 तक श्री ज्ञानेश्वर शिव मंदिर में संपन्न होगा। इसमें भगवाचार्य पंडित संतोष शर्मा के मार्गदर्शन में प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 1100 हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। पाठ के उपरांत दोपहर 1 बजे प्रसादी वितरित की जाएगी।

Also Read :-Betul News : भयानक सड़क हादसा मज़दूर की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक फरार

सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण और विशेष अनुष्ठान

इस धार्मिक आयोजन में 4 फरवरी से 6 फरवरी तक सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण और प्रतिष्ठा की जाएगी। यह अनुष्ठान सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें अभिषेक, प्रवचन और प्रसादी वितरण सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। इसके साथ ही 4 फरवरी को मां नर्मदा जयंती महोत्सव के अवसर पर भक्तों को नर्मदेश्वर शिवलिंग और अभिमंत्रित रुद्राक्ष प्रदान किए जाएंगे।

महामंडलेश्वर एवं कथा वाचकों का होगा आगमन

इस पावन आयोजन में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नवलगिरी जी महाराज (जूना अखाड़ा, वृंदावन धाम), पीठाधीश्वर श्री नाना गुरु जी महाराज (सिद्धपीठ श्री चमत्कारी काल भैरव धाम) और अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका साध्वी रंजना दीदी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। ज्ञानेश्वर शिव मंदिर परिवार ने सभी श्रद्धालु भक्तों से इस धार्मिक महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, जिससे यह आयोजन भव्य और सफल हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment