Betul News : बैतूल में अनियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का कलेक्टरेट के बाहर धरना

Betul News : बैतूल जिले में अनियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टरेट कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के बैनर तले किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी सात मुख्य मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

Also Read :- Mandi Bhav Today : गेहूँ के दाम में तगड़ी उछाल, जाने आज के ताजे मंडी भाव

जिला अध्यक्ष प्रमोद बर्डे ने बताया कि ज्ञापन में जनजातीय कार्य विभाग के स्कूल छात्रावास में कार्यरत पार्ट-टाइम कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी का दर्जा दिया जाए। 2007 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को स्थायी किया जाए।आयुष विभाग के कर्मचारियों को कलेक्टर दर लागू की जाए। शाहपुर के एकलव्य आवासीय छात्रावास में कार्यरत रसोइयों को नियुक्ति आदेश जारी किए जाएं। वेतन का भुगतान एक हाथ से किया जाए। नगर पालिका और नगर परिषद के कर्मचारियों को स्थायी किया जाए और सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिया जाए। अनियमित कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह अवकाश की सुविधा दी जाए।

    सेवानिवृत्ति और मृत्यु पर लाभ की मांग

    कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की ग्रेच्युटी और मृत्यु पर 10 लाख रुपये की सरकारी सहायता की भी मांग की है।

    प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ नाराजगी

    मंच के सदस्यों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से लगातार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। उनकी मांगों की अनदेखी के कारण उन्हें इस धरने का सहारा लेना पड़ा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

    Join WhatsApp

    Join Now

    Leave a Comment